Loading..
लक्षण

गर्भावस्था के दौरान उल्टी और मितली दिन में किसी भी समय और कितनी भी बार हो सकती है| यह स्थिति मुख्य रूप से किसी विशेष गंध, भोजन, थकान, लो ब्लड प्रेशर और एसिडिटी के कारण हो सकता है|

मितली और उल्टी से राहत पाने के लिए यह आपको कुछ टिप्स बताये गए हैं:

मितली और उल्टी से बचाव के टिप्स

  • हर दो घंटे पर थोड़ा-थोड़ा भोजन करते रहें}ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र बहुत बोझ नहीं महसूस करेगा| थोड़ा- थोड़ा खाते रहने से आप में पोषक तत्वों की कमी भी नहीं होगी और गैस भी नहीं बनेगी|
  • कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार लें, जैसे- रोटी, चावल, मोटे अनाज| मटर, दाल, बीन्स, लीन मीट जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ भी मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में सहायक होते हैं|
  • मूंगफली चिक्की, ड्राई फ्रूट्स चिक्की, आटा बिस्किट्स, मठरी आदि खाते रहें| बाजार में कई तरह के क्रैकर्स भी उपलब्ध हैं| ये सब कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत हैं| आप सुबह उठने के बाद खाएं और आराम करें|
  • रूम टेम्परेचर या ठंडा खाना खाएं क्योंकि गर्म भोजन की अपेक्षा ठन्डे भोजन से कम महक आती है जिसके कारण आपको मितली में राहत मिल सकती है| इसके अलावा मसालेदार, तले-भुने और वसायुक्त भोजन का सेवन कम करने से मितली दूर करने में मदद मिलेगी|
  • अपने आहार में फाइबर की मात्र बढ़ाएं| ताजे फल व् हरी सब्जियां जैसे सेब, केला, तरबूज, कीवी, फूलगोभी, गाजर, साग आदि का सेवन करें| डिहाईड्रेशन दूर करने के लिए भरपूर पानी पियें और नींबू का सेवन करें|
  • खुद को हाइड्रेट रखें| दिन भर में दो से तीन लीटर तरल पदार्थ का सेवन करें| भोजन के दौरान या तुरंत बाद पानी न पियें| इससे उल्टी होने के चांसेस ज्यादा होते हैं और गैस होने की भी सम्भावना होती है|
  • कुछ ड्रिंक्स मितली को रोकने में मदद कर सकते हैं| आप ग्रीन टी, हर्बल टी, नींबू पानी, जिंजर सोडा, मिनरल वाटर भी ले सकते हैं| यदि आपको बहुत अधिक उल्टियाँ हो रही हैं तो आप सोडियम और पोटेशियम से भरपूर रिहाईड्रेशन ड्रिंक्स का सेवन करें इससे आपके शारीर में कम हो रहे खनिज-लवणों की कमी पूरी होने में मदद मिलेगी|
  • बहुत अधिक देर खाली पेट रहने से बचें| जरुरी न हो तो गर्भावस्था में व्रत आदि न करें| लम्बी यात्रायें, कुछ विशेष दृश्य, परफ्यूम की तेज महक आदि भी उल्टी या मितली को बढ़ा सकती हैं|
  • आपके कमरे में हवा आने-जाने के लिए खिड़कियाँ खुली रखें| गहरी साँसे लें|
  • ज्यादा से ज्यादा आराम करें और तनावरहित रहें|
  • बिस्टर से एकदम से न उठें| धीरे-धीरे उठें और उतरने से पहले कुछ मिनट बैठें|

इन टिप्स के अलावा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो उल्टी और मितली बढ़ाने के कारण हो सकते हैं और जिनसे आपको गर्भावस्था के दौरान बचना चाहिए|

इन खाद्य पदार्थो को करें अनदेखा

  • कुछ भोजन ऐसे होते हैं जिनकी महक आपको परेशान कर सकती है| उनसे दूर रहें|
  • तले हुए और वसायुक्त भोजन से दूर रहें क्योंकि वे पचने में बहुत समय लेते हैं और आपको एसिडिटी हो सकती है|
  • मीठे खाद्य पदार्थों और मीठे पेय पदार्थो में कमी करें| ये मितली को बढ़ा सकते हैं|
  • अम्लीय खाद्य पदार्थों से बचें क्योंकि ये पेट खराब और कब्ज पैदा कर सकते हैं|
  • कार्बोनेटेड, कैफीनयुक्त और मादक पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें|

गर्भावस्था में ज्यादा उल्टी होने के कारण पोषक तत्वों की कमी के साथ-साथ एनर्जी लॉस भी होता है| इसलिए मितली और उल्टी से बचने के लिए ऊपर दी हुयी टिप्स को फॉलो करिए और स्वस्थ रहिये|

Related Posts