Loading..
रिस्क और कॉम्प्लिकेशन

मोर्निंग सिकनेस, स्तनों में दर्द, खाने की लालसा ये सभी गर्भावस्था के कुछ सामान्य लक्षण (प्रेगनेंसी सिम्पटम्स) हैं जो सभी को पता होते हैं औए लगभग हर गर्भवती स्त्री में ये लक्षण सामान्यतः पाए जाते हैं| लेकिन गर्भावस्था में कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं जो सुनने में थोड़े अलग या अजीब लगे पर ये अलग लक्षण भी गर्भावस्था के अन्य लक्षणों की तरह बिलकुल सामान्य हैं|

गर्भावस्था के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब लक्षणों को जानने के लिए ये आर्टिकल पूरा पढ़ें:

गर्भावस्था के अजीब लक्षण ( डिफरेंट प्रेगनेंसी सिम्पटम्स)

पैरों का बढा हुआ आकार

गर्भावस्था के दौरान हारमोंस के कारण आपके पैरों में खिंचाव उत्पन्न हो जाता है जिससे पैरों का आकार बढ़ सकता है| यदि आप दायीं करवट की तरफ लेटें और अपने पैरों के नीचे तकिया लगा लें तो आपको काफी आराम मिलेगा. गुनगुने तेल की मालिश भी पैरों के इस खिंचाव में बहुत लाभदायक है|

प्रेग्नेंसी ब्रेन

यह एक प्रकार का मेमोरी लॉस है जो गर्भावस्था के शुरुआत में शुरू होता है| महिलायें चीजों को भूलने लगाती हैं| एक अध्ययन में ये पाया गया है कि महिलाओं में बुद्धिमत्ता में कमी देखि जा सकती है, जिससे संज्ञानात्मक हानि हो सकती है|

हेयर ग्रोथ

हार्मोन, मुख्य रूप से एस्ट्रोजन का बाधा हुआ स्तर, आपके बालों के विकास को बढ़ा सकता है और आपके बालों का झड़ना कम कर सकता है| जिसके फलस्वरूप आपके बाल घने हो सकते हैं|

गंध के प्रति संवेदनशीलता

एस्ट्रोजन का बढ़े हुए स्तर के कारण आपको चीजों से गंध आने की शिकायत हो सकती है| परफ्यूम और खाने की महक मुख्य रूप से परेशान करती है| स्टेनफोर्ड के कुछ शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि कुछ लोगों में मोर्निंग सिकनेस इस बढ़ी हुयी संवेदनशीलता से जुड़ी हुयी हो सकती है|

बिगड़ा हुआ मुंह का स्वाद

गर्भावस्था के प्रारंभ में एस्ट्रोजन की अधिकता से मुंह का स्वाद ख़राब हो सकता है| इस वजह से मितली और उलटी जैसे लक्षण भी उभर जाते हैं जिससे कुछ खाद्य पदार्थों से आपका मन हट सकता है\ हो सकता है कि आपका मन आपकी पसंदीदा चीजो से हट जाये| शिशु को जन्म देने के बाद ये अरुचि सामान्यतः ठीक हो जाती है|

मुहांसे

गर्भावस्था के दौरान हार्मोन्स में तेजी से बदलाव आते हैं जिसके कारण आपको मुहांसों की समस्या हो सकती है| कभी -कभी मुहांसे पूरे चेहरे को ख़राब कर देते हैं|

दु:स्वप्न

आपको तरह-तरह के सपने आ सकते हैं| ये सपने अच्छे या बुरे हो सकते हैं और ये आपको एकदम असली लग सकते हैं|

पेट में आवाजें

शरीर में बदलाव होने के कारण और यदि आप काफी देर से बिना भोजन या पानी के हैं तो आ[का पेट शोर मचा सकता है| आपकी भूख बढ़ सकती है और बार-बार खाने की इच्छा हो सकती है| कभी-कभी पेट में गैस होने के कारण भी ऐसा होता है. आधा चम्मच अजवाइन और चुटकी भर हींग गर्म पानी से लेने पर आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है|

निप्पल के आस-पास छोटे-छोटे उभर

जैसे-जैसे आपकी गर्भावस्था आगे बढती है आपके निप्पल के आस-पास जो ग्रंथियां होती है वे नन्हे उभर के रूप में प्रकट हो सकती हैं. निप्पल का रंग गहरा हो जाता है और इस पर ये उभार हलके रंग के धब्बों के रूप में दिखाई देते हैं| गर्भावस्था के छठवें या आठवें सप्ताह में इन ग्रंथियों में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है और ऐसा हार्मोनल उत्तेजना के कारण होता है|

व्हाइट डिस्चार्ज

गर्भावस्था की शुरुआत में आपको सफ़ेद या पीले रंग का डिस्चार्ज दिखाई दे सकता है| यह हार्मोनल परिवर्तन या यीस्ट इन्फेक्शन के कारण हो सकता है जोपूरी तरह से सामान्य है| स्ट्रेप्टोकोकस ग्रुप बी जैसे रोगजनक रोगाणुओं को शरीर से बाहर निकालने के लिए या प्राकृतिक प्रक्रिया है| यदि आपको लगे की आपको डिस्चार्ज सामान्य से ज्यादा हो रहा है तो डॉक्टर से सुझाव लेना ही ज्यादा उपयुक्त है|

दांतों का नर्म होना

कुछ माहिलायें अपने दांतों को ब्रश करते समय उनमे नरमी महसूस करती हैं, मुख्य रूप से मसूढों में| ब्रश करते समय दांतों के पीछे खिसकने का आभास हो सकता है|

कुछ रंगों के प्रति संवेदनशीलता

कुछ महिलाएं कुछ खास रंगों के संपर्क में आने पर मितली महसूस कर सकती हैं|

मस्से होना

त्वचा में मस्से हार्मोनल डिसबैलेंस की वजह से उत्पन्न हो सकते हैं| ये चेहरे, बगल, कमर, गर्दन कही भी विकसित हो सकते हैं| ज्यादातर मस्से मोड़ वाली जगहों पर पनपते है. और सामान्यतः ये हानिरहित होते हैं|

शरीर के तापमान में वृद्धि

आपके ओव्युलेशन के 24 घंटे बाद आपके शरीर का तापमान बढ़ने की संभावना रहती है और ये बाधा हुआ तापमान कयी दिनों तक रह सकता है|

नाभि के आस-पास दर्द

बढ़ता हुआ गर्भाशय आपके पेट की दीवारों पर दबाव दाल सकता है जिससे आपकी नाभि के पास का हिस्सा बाहर की तरफ निकल सकता है और इसमें दर्द भी हो सकता है| प्रसव के बाद सामान्यतः यह समस्या ठीक हो जाती है|

जिस प्रकार उल्टी होने को गर्भावस्था के मुख्य लक्षण (प्रेगनेंसी सिम्पटम्स) के रूप में पहचाना जाता है, आप उपर्युक्त लक्षणों को गर्भावस्था की पहचान के लिए उपयोग नहीं कर सकते क्योंकि ये संकेत जरूरी नहीं कि हर महिला में पाए ही जाएँ| कभी-कभी शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस की वजह से भी ये लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं|

यदि आपको संदेह है कि आप गर्भवती हैं तो इन संकेतों के अलावा आप घर पर ही प्रेगनेंसी किट से टेस्ट कर सकती है| अगर आप इन लक्षणों को लेकर श्योर नहीं हैं तो आप अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर सकती हैं| गर्भावस्था या अन्य किसी हार्मोनल डिसबैलेंस की पुष्टि के लिए आपका डॉक्टर आपका ब्लड और यूरिन सैंपल परीक्षण के लिए ले सकता है|

Related Posts