Loading..
डाइट व एक्सरसाइज

जैसे ही आपकी गर्भावस्था शुरू होती है आपके हितैषी आप पर सुझावों की झड़ियाँ लगा देते हैं| उनमें से किसी न किसी ने आपको नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए जरुर कहा होगा| पर नारियल तेल आपकी गर्भावस्था में कितना लाभप्रद है ये जानना आपके लिए आवश्यक है|

यह आर्टिकल आपको बताता है कि क्या गर्भावस्था के दौरान नारियल तेल का उपयोग करने से आपको क्या लाभ हो सकते हैं| यहाँ उन सभी लाभों की सूची है जो आप गर्भावस्था के दौरान नारियल तेल से प्राप्त कर सकती हैं|

  1. नारियल तेल के संक्रमण रोधी गुण:

नारियल का तेल बहुत से फंगल, वायरल और बैक्टीरियल संक्रमणों को रोकने में बहुत लाभप्रद होता है| गर्भावस्था के दौरान दिन में दो बड़े चम्मच नारियल तेल का सेवन करने से आपकी इम्युनिटी काफी बढ़ जाती है जिससे आपको और आपके गर्भस्थ शिशु को सर्दी-जुकाम, फ्लू और अन्य सामान्य बिमारियों से सुरक्षा में मदद मिलती है|

  1. लॉरिक एसिड का मुख्य स्रोत:

माँ के दूध के बाद नारियल तेल को लॉरिक एसिड का मुख्य स्रोत माना जाता है| लॉरिक एसिड गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद दूध के उत्पादन और इसकी गुणवत्ता बढ़ने का काम करता है| नारियल तेल का इस्तेमाल करने से आपके शिशु को उच्च गुणवत्ता वाला दूध मिल सकता है|

  1. डेयरी प्रोडक्ट्स का बेहतर विकल्प:

गर्भावस्था के दौरान सभी डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि इनके सेवन से आपको बहुत से जरुरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं| पर बहुत सी महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें गर्भावस्था में दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स से अरुचि हो जाती है जिससे उन्हें पोषक तत्वों की कमी हो सकती है| ऐसी महिलाओं के लिए नारियल तेल एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि येडेयरी प्रोडक्ट्स के  समान गुणों वाला होता है|

  1. गर्भावस्था के लक्षणों से राहत पाने में सहायक:

गर्भावस्था के साथ आपको मॉर्निंग सिकनेस, सीने में जलन और कब्ज़ जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं| गर्भावस्था के सभी प्रतिकूल प्रभावों से राहत पाने के लिए नारियल तेल एक अच्छा नेचुरल विकल्प है| नारियल तेल सीने में जलन को कम करके आपके पेट को राहत पहुंचाता है|

गर्भावस्था में आपको थकान और नींद न आना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं| गुनगुने नारियल तेल की मालिश आपको बहुत आराम पहुंचाएगी और अनिद्रा के कारण हुए डार्क सर्कल्स पर नारियल तेल को आई क्रीम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है|

  1. स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए सहायक:

स्तनपान कराने के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिनमे फटे निप्पल बहुत कष्टदायक होते हैं| इनमे बहुत दर्द होता है और कभी-कभी खून भी आ सकता है| फाटे निप्पल पर नारियल तेल लगाने से इसकी दरारे भर जाती हैं और दर्द में भी आराम मिलता है|

  1. सिर की त्वचा को पोषण:

गर्भावस्था में हार्मोनल बदलाव के कारण आपकी सर कित्वाचा काफी खुश्क हो सकती है और इसमें खुजली भी हो सकती है| नारियल का तेल आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है| वैसे भी नारियल का तेल बालों के लिए बहुत अच्छा होता है| आप स्कैल्प और बालों में थोडा सा नारियल तेल लगा कर रात भर छोड़ दें| अगले दिन इसे गुनगुने पानी से धो लें| यह आपके स्कैल्प के साथ आपके बालों को भी पोषण देगा और इसका नियमित प्रयोग रूखेपन को ख़त्म कर देगा|

  1. स्ट्रेच मार्क्स का इलाज:

गर्भावस्था में जैसे-जैसे आपका शिशु विकसित होता है आपके पेट का आकार भी बढ़ता जाता है और साथ ही पेट की त्वचा और मांसपेशियों में भी बढ़ोत्तरी होती है| प्रसव के बाद यह बाधा हुआ पेट ढीली और लटकी हुई त्वचा के रूप में शेष रह जाता है और उस पर भद्दे निशान दिखने लगते हैं| यदि आप गर्भावस्था के प्रारंभ से ही पेट पर नारियल तेल का इस्तेमाल करें तो इन स्ट्रेच मार्क्स को रोका जा सकता है क्योंकि नारियल तेल त्वचा को भरपूर मात्रा में नमी और विटामिन ई प्रदान करता है|

  1. गर्भस्थ शिशु के लिए लाभप्रद:

नारियल तेल में वसा संतृप्त अवस्था में होती है जो गर्भावस्था के दौरान आपको पर्याप्त ऊर्जा और एक्टिव रहने में मदद करती है| गर्भावस्था में आपका शिशु आप से ही अपने लिए आवश्यक पोषक तत्व और कैलौरी प्राप्त करता है और आपको भी ज्यादा कैलौरी चाहिए होती है| नारियल तेल के सेवन से आप दोनों को ही पर्याप्त मात्रा में कैलौरी मिल सकती हैं और आप इसके साथ ही ऊर्जावान भी महसूस कर सकती है|

नारियल तेल को आप शिशु को जन्म देने के बाद भी कई प्रकार से उपयोग कर सकती है| नारियल तेल शिशु की मालिश के लिए भी बहुत अच्छा होता है| नारियल तेल के पोषक तत्व आपके शिशु के शरीर में समा कर उसकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं| नारियल तेल का प्रयोग आप नैपी रैश और क्रेडल कैप (जन्म के बाद शिशु के सिर की सूखी हुई त्वचा) को ठीक करने के लिए भी कर सकती हैं|

आप नारियल तेल का इस्तेमाल शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें और फिर इसका उपयोग करें| यदि आपने पहले कभी नारियल तेल का उपयोग नहीं किया है तो ये आर्टिकल आगे तक पढ़ें क्योंकि नारियल तेल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने में आपकी मदद करने के लिए यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं|

गर्भावस्था में नारियल तेल का प्रयोग कैसे करें:

गर्भावस्था के दौरान नारियल तेल को अपने आहार में शामिल करने के बहुत से तरीके है| यहाँ पर हमने कुछ ऐसे तरीके बताये हैं जिन्हें आप आराम से आजमा सकती हैं|

  1. स्मूदीज में नारियल का तेल मिलाएं

गर्भवती महिलाओं के लिए नारियल तेल लेने का यह सबसे अच्छा तरीका है| आप दूध और विभिन्न फलों की स्मूदी या शेक को अपने आहार में रोजाना लें और इसमें एक बड़ा चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल डाल कर लें| इस ड्रिंक के नियमित सेवन से आपको भरपूर लॉरिक एसिड मिलेगा और आपका पेट भी भर जायेगा और ये ड्रिंक आपको एनर्जी से भर देगी|

  1. तलने के लिए नारियल तेल का प्रयोग

यदि आप अपने नाश्ते को तल कर या भून कर खाना चाहती है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें| नारियल तेल तलने के लिए उपयुक्त होता है क्योंकि ये खाद्य पदार्थो के पोषक तत्वों को बरकरार रखता है और आपको सीने में जलन और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा|

  1. चॉकलेट स्प्रेड की तरह इस्तेमाल करें

नारियल तेल में चॉकलेट पाउडर मिलाये और इसे रोटी या ब्राउन ब्रेड पर लगा कर खाएं| आप अपने पसंदीदा फलों के साथ भी इस स्प्रेड को इस्तेमाल कर सकते हैं|

  1. बेकिंग में प्रयोग

आप केक, ब्राउनी और पैन केक्स बेक करते समय नही नारुयल तेल का प्रयोग कर सकती हैं| इससे केक का टेक्सचर काफी नर्म हो जायेगा और वे काफी हेल्दी भी हो जायेंगे|

  1. दूध की जगह कोकोनट मिल्क का करें इस्तेमाल

आप अपनी चाय या कॉफ़ी में दूध के बजाय कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं| साथ ही स्मूदी या शेक में भी दूध की जगह कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल एक बढ़िया और पौष्टिक विकल्प है|

अपने आहार में नियमित रूप से नारियल तेल, नारियल पानी और नारियल का दूध शामिल करें और आप इसके फायदे आसानी से देख पाएंगे| गर्भावस्था के दौरान आपके बालों और त्वचा का लुक और फील आपको बहुत अच्छा लगेगा| नारियल का तेल इस्तेमाल करने से आपको रूखी त्वचा, बालों का झड़ना और फ्री रेडिकल्स जैसी समस्याओं की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी| नारियल तेल आपका पूरा ख्याल रखेगा और आप अपने जीवन के ये स्पेशल नौ महीनों का आनंद ले सकेंगे|

[IT_EPOLL id=”308″][/IT_EPOLL]

Related Posts