Loading..
बाँझपन

यदि आप दवाओं से इतर प्राकृतिक रूप से अपनी फर्टिलिटी इम्प्रूव करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी हेल्पफुल होगा| दादी-नानी ने नुस्खे तो आपने सुने ही होंगे| ये नुस्खे और जड़ी-बूटियाँ आपने विभिन्न कारणों से ट्राई भी जरूर की होंगी| अभी भी बहुत से लोग फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए इन जड़ी-बूटियों का सहारा लेते हैं| इनमे से कुछ वाकई कारगर सिद्ध होती हैं पर फर्टिलिटी पर इनके प्रभावों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है| इसलिए अगर आप अपनी फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए किसी जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से या किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें|

इस आर्टिकल में आपको उन जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी मिलेगी जिन्हें स्त्री या पुरुष अपनी प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं|

महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने वाली जड़ी-बूटियाँ

यहाँ कुछ विशेष हर्ब्स और फर्टिलिटी पर उनके प्रभाव को वर्णित किया गया है जिन्हें प्रसिद्ध किताब ‘Do You Want To Have A Baby: Natural Fertility Solutions And Pregnancy Care’ से लिया गया है|

अश्वगंधा

अश्वगंधा को आयुर्वेदिक रसायन के नाम से जाना जाता है और ऐसा माना जाता है कि इसमें फर्टिलिटी बढ़ाने की क्षमता होती है| इसके सेवन से एड्रिनल और थायराइड ग्रंथियां नियंत्रित होती हैं जिससे प्रजनन सम्बन्धी हारमोंस को संतुलित करने में मदद मिल सकती है| आयुर्वेद में अश्वगंधा को अंडाशय, गर्भाशय और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए जाना जाता है|

शिवलिंगी बीज

शिवलिंगी के बीजों का प्रयोग संतान प्राप्ति के लिए सफल और अचूक नुस्खे के तौर पर सदियों से किया जाता रहा है| शिवलिंगी के बीज ओवेरियन रिज़र्व जैसी समस्याओं को दूर करते हैं और मासिक धर्म को नियंत्रित करते हैं| यह गर्भाशय को मजबूती प्रदान करता है|  इसके बीजों के चूर्ण को गर्भाधान के लिए प्रयोग किया जाता है| इसका चूर्ण गाय के दूध के साथ लेने से बांझपन को दूर किया जा सकता है|

पुत्रजीवक बीज

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है इस जड़ी बूटी का प्रयोग बाँझपन दूर करने के लिए पुराने समय से होता आ रहा है| माना जाता है कि इसका सेवन करने से गर्भाशय को मजबूती मिलती है और संतानोपत्ति की क्षमता बढ़ती है| इसके सेवन से पुरुषों में भी निःसंतानता की समस्या को ठीक किया जा सकता है| पुत्रजीवक और शिवलिंगी के बीजों का चूर्ण एक-एक चम्मच गाय के दूध में मिला कर सेवन करने से प्रजनन क्षमता को बढाया जा सकता है|

स्त्री रसायन

स्त्री रसायन टेबलेट के रूप में मार्किट में उपलब्ध है| इसके सेवन से बांझपन की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है| यह दवा महिलाओं के शरीर में शुक्राणुओं की क्षमता को बढ़ाने का काम करती है और महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन और मासिक धर्म सम्बन्धी परेशानियों को दूर करती है|

दशमूलारिष्ट

दशमूलारिष्ट बहुत सी जड़ी बूटियों के मिश्रण से बनाया जाता है जो मुख्यतः महिलाओं की शारीरिक कमजोरी को दूर करके उन्हें अन्दर से मजबूती प्रदान करता है| यह तनाव एवं स्त्री रोगों को दूर करके प्रजनन क्षमता को बूस्ट करता है|

रेड रास्पबेरी

माना जाता है कि रेड रास्पबेरी में जो पोषक तत्व होते हैं वे प्राकृतिक रूप से प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए उपयोगी होते हैं और यूट्रस के टीश्यूज को रिपेयर करने का काम करते हैं|

रेड क्लोवर

रेड क्लोवर में प्लांट एस्ट्रोजन होता है इसलिए जो महिलायें एस्ट्रोजन की कमी से ग्रसित हैं उनके लिए ये हर्ब काफी मददगार होगी| यह अनियामित मासिक चक्र को संतुलित करता है तथा फेलोपियन ट्यूब में होने वाली दिक्कतों को भी दूर कर सकता है|

यदि आपको लगता है कि आपने कंसीव कर लिया है तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें| गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान इसका प्रयोग करना नुकसानदायक हो सकता है|

डोंग क्वाई

इस हर्ब का उपयोग चाइनीज़ दवाओं में बड़ी मात्रा में किया जाता है| डोंग क्वाई मासिक धर्म और ओव्यूलेशन को नियमित करने के लिए जाना जाता है| यह रक्त के ठहराव और गर्भाशय को टोन करने में भी सहायता करता है| ज्यादा ब्लीडिंग या लूज मोशन होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए|

फाल्स यूनिकॉर्न

यह हर्ब मासिक धर्म को नियंत्रित करता है और गर्भाशय को अन्दर से मजबूती प्रदान करता है| यह पेल्विक एरिया के दर्द को कम करने में भी सहायता करता है| पर इसके इस्तेमाल से पहले आपको किसी स्पेशलिस्ट से सलाह जरुर लेना चाहिए क्योंकि इसके गलत इस्तेमाल से इसके साइड इफेक्ट्स से आपको परेशानी हो सकती है और मितली एवं उल्टी जैसी समस्याएँ हो सकती है|

वाइटेक्स

यह बूटी हारमोंस को संतुलित करके ओव्युलेशन की प्रक्रिया को सामान्य करता है| ऐसा माना जाता है कि यह शरीर में प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजन के उत्पादन को संतुलित कर सकता है| वाइटेक्स शरीर में किसी भी हार्मोन की सप्लाई करने के बजाय शरीर के हार्मोन साइकिल को बूस्ट करती है| इसका उपयोग किसी भी हार्मोनल दवा के साथ नही किया जाना चाहिए|

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए किसी भी जड़ी-बूटी का इस्तेमाल शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें| बिना पूरी जानकारी लिए किसी भी हर्ब का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है या इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं| हर जड़ी-बूटी को इस्तेमाल करने का तरीका अलग हो सकता है और कई बार इन्हें अन्य हर्ब्स के साथ भी लेना पड़ सकता है| इनकी उपयोगिता प्राप्त करने के लिए आपको अपने आहार और जीवनशैली में भी बदलाव करना पड़ सकता है| इसलिए किसी भी हर्ब का उपयोग शुरू कने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेना विचारणीय है|

Related Posts