Loading..
गर्भधारण में सेक्स मम्मी होना

जब एक महिला गर्भवती हो जाती है तब उसे बहुत से प्रकार की सावधानियां रखनी पड़ती हैं और गर्भावस्था के दौरान उसे बहुत से काम को न करने की हिदायत दी जाती है जिनमे से एक गर्भावस्था में सेक्स न करना भी है| हमारे घर की बड़ी-बूढी महिलायें गर्भावस्था में सेक्स करने को गलत मानती हैं| उनका मानना होता है कि गर्भावस्था के दौरान सेक्स बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है| इसकी एक वजह गर्भपात भी हो सकता है क्यूंकि यदि सेक्स के दौरान सावधानी न रखी जाये तो यह नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है|

इसी कारण प्रेग्नेंट होते ही कपल सेक्स करना छोड़ देते हैं| जबकि यदि हम मेडिकल साइंस की मानें तो गर्भावस्था में सेक्स न करना सिर्फ एक अफवाह है| डॉक्टर्स के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से हार्मोनल परिवर्तन आते हैं जिसके कारण उनके अन्दर सेक्स की चाहत कम या ज्यादा हो सकती है| एक सर्वे के अनुसार कुछ महिलाओं ने माना भी है कि प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स उनके लिए ज्यादा आनंदमय रहा है|

डॉक्टर्स के अनुसार प्रेगनेंसी के किसी भी चरण पर सेक्स किया जा सकता है बशर्ते कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जाये क्यूंकि इस अवस्था में आपका शरीर सामान्य से बहुत अलग हो चुका होता है| बस गर्भावस्था के दौरान सेक्स न करने की भ्रांति से डरने के बजाय उसके बारे में अच्छे से जानकारी लेने की जरुरत है| आपिस सन्दर्भ में अपने डॉक्टर की भी मदद ले सकते हैं|

गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने के लिए ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें:

गर्भावस्था में शरीरिक सम्बन्ध बनाते समय आपको एवं आपके पार्टनर दोनों को ही कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है जिससे आप बिना डरे सेक्स का पूरा आनंद ले सकें|

  • सेक्स के दौरान पर्सनल हाइजीन या साफ़-सफाई सबसे महत्त्व का विषय है| आप दोनों को ही अपने इंटिमेट एरियाज को साफ़ रखना चाहिए जिससे किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचा जा सके|
  • सेक्स के दौरान कंडोम का प्रयोग करें जिससे सेक्सुअल-ट्रांसमिटेड डिजीज (एसटीडी) से बचा जा सके| एसटीडी की चपेट में आने से प्रेगनेंसी को खतरा हो सकता है|
  • ब्लीडिंग होने की स्थिति में बेहतर होगा कि आप शारीरिक सम्बन्ध न बनाएं|
  • एम्नोय्टिक फ्लूइड के रिसाव से शिशु की जान को खतरा हो सकता है| ऐसी स्थिति में भी सेक्स नहीं करना चाहिए|
  • यदि आपके गर्भ में जुड़वाँ उससे अधिक शिशु हैं तो भी सेक्स करना असुरक्षित हो सकता है|
  • यदि आपको पहले गर्भपात जैसी समस्या हो चुकी है तो भी डॉक्टर्स आपको सेक्स न करने की सलाह देते हैं|
  • यदि आपको पेल्विक एरिया में किसी प्रकार का दर्द या वजाइनल इन्फेक्शन है तो भी शारीरिक सम्बन्ध बनाना रिस्की हो सकता अहि|
  • यदि आपका गर्भ कमजोर है अर्थात आपका पेल्विक फ्लोर शिशु और सेक्स को सपोर्ट करने में असमर्थ है| अपनी जांच कराएँ और डॉक्टर से सलाह लें और सेक्स तो बिलकुल भी न करें|
  • यदि गर्भवती महिला बेडरेस्ट पर है तो सेक्स करना उसके एवं गर्भस्थ शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकता है|
  • यदि आप गर्भावस्था में सेक्स करना चाहते हैं तो कम्फर्ट का पूरा ध्यान रखें और सुनिश्चित करें कि गर्भ प्र किसी प्रकार का दबाव या चोट न लगे|
  • गर्भावस्था में सेक्स के लिए आरामदायक सेक्स पोजीशन का चुनाव करें जिससे आपको को और आपके पार्टनर को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आपको पूरा आनंद भी मिले|

गर्भावस्था और मातृत्व हर स्त्री और हर जोड़े के लिए शायद सबसे प्यारा एहसास है| सभी एक स्वस्थ और सुंदर शिशु की कामना करते हैं और इस नन्ही सी जान को गोद में खिलाने के लिए बहुत जतन और त्याग भी करते हैं| पर गर्भावस्था और शिशु के साथ आपको अपने पार्टनर के साथ भी एक स्वस्थ रिलेशन बनाये रखना बहुत आवश्यक है|

चूंकि नौ महीने का समय एक लंबा टाइम पीरियड है इसलिए आप इतने समय सेक्स को अवॉयड नहीं कर सकते और सेक्स केवल शारीरिक तृप्ति का जरिया नहीं है बल्कि एक-दुसरे से बेहतर तरीके से जुड़ने का भी तरीका है| इसलिए प्रेगनेंसी में सेक्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करिए और ऊपर दिए गए टिप्स की मदद से सेक्स एन्जॉय करिए| ज्यादा कन्फ्यूज़न या समस्या होने पर अपने डॉक्टर से बात करने में संकोच मत करिए|

Related Posts