Loading..
बेबी शावर

प्रेगनेंसी का मतलब होता है बाय-बाय पार्टीज! लेकिन एक पार्टी ऐसी भी है जो आप सिर्फ प्रेगनेंसी के दौरान कर सकती हैं और वो है बेबी शावर| जी हाँ! बेबी शावर एक ऐसा समय होता है जब होने वाली माँ पर प्यार, ध्यान, शुभकामनायें और उपहारों की वर्षा होती है|

आपके आस-पास आपके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त होंगे जिनके साथ आप मजाक-मस्ती और खूब एन्जॉय कर सकते हैं| आपकी पार्टी सक्सेसफुल रहे इसके लिए आपके पास एक सुनियोजित प्लान होना आवाश्यक है|

आप चाहे अपने लिए या किसी और के लिए बेबी शावर पार्टी अरेंज कर रहे हो, ये आर्टिकल अप्कोएक सटीक प्लान बनाने में मदद करेगा|

बेबी शावर का प्लान कैसे बनायें?

नीचे वे सभी बिंदु दर्शाए गये हैं जिन पर आपको एक अच्छी पार्टी के लिए विचार करने की आवश्यकता है| यदि आप इन बिन्दुओं को ध्यान में रखेंगे तो यह आपको एक शानदार और सुव्यवस्थित पार्टी अरेंज करने में बहुत सुविधा देगा|

ऐसा समय और तारीख चुने जो गर्भवती के अनुकूल हो

बेबी शावर पार्टी के लिए गर्भवती महिला को ही समय व् तारीख चुनने के लिए कहें| यदि आप किसी सरप्राइज पार्टी की योजना बना रहे हैं तो अप्रत्यक्ष रूप से उसके इरादों का पता लगाने की कोशिश करें|

होने वाली माँ को पार्टी के दौरान आराम से रहने और एन्जॉय करने में सुविधाजनक महसूस करना चाहिए| बेबी शावर के बाद उसके पास अपने उपहारों को छांटने और बच्चे के आने से पहले खरीदने के लिए चीजों की एक सूची तैयार करने के लिए पर्याप्त समय होना चाहिए|

गेस्ट लिस्ट तैयार करें

एक सूची तैयार करें जिसमे अतिथियों के नाम के साथ उनका फोन नम्बर और पता भी शामिल हो| मेहमानों में होने वाली माँ के मायके और उसके खास मित्रों को भी आमंत्रित करें, इससे उसे बहुत अच्छा लगेगा| आप अपने बजट के अनुरूप मेहमानों की लिस्ट को छोटा या बड़ा कर सकते हैं|

अपना बजट तय करें

एक बार जब आपकी गेस्ट लिस्ट तैयार हो जाये तब आप ये अनुमान लगाये कि आयोजन स्थल, भोजन, ड्रिंक्स, रिटर्न गिफ्ट आदि पर आपका कितना खर्च होगा| सभी चीजों को तय बजट में ही पूरा करने की कोशिश करें| यदि आपके मेहमानों की संख्या कम है तो आप अपने घर की छत या कॉलोनी के पार्क में भी पार्टी अरेज कर सकते हैं|

आयोजन स्थल चुनें

आपका पार्टी वेन्यू मेहमानों की संख्या, मौसम और निश्चित रूप से आपके बजट पर निर्भर करेगा| इसके अलावा आप माँ से भी उसके पसंद की जगह के बारे में पूछ सकते हैं| यह कुछ ऐसे विकल्प दिए गये हैं जिन पर आप विचार कर सकते हैं:

i. घर का कोई हिस्सा

यदि आपके मेहमानों की संख्या कम है तो आप अपने घर की छत, लिविंग एरिया, गार्डन या बैकयार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं| घर में ही पार्टी का आयोजन सुविधाजनक और सुखद हो सकता है और इससे आपको बजट में भी सहूलियत रहेगी|

ii. रेस्टोरेंट

यदि आपके मेहमानों की सूची लम्बी है और आपका बजट भी भरपूर है तो रेस्टोरेंट एक अच्छा विकल्प है| रेस्टोरेंट चुनने का फायदा यह है कि सजावट, मेन्यु और अन्य गतिविधियों का ध्यान उनके द्वारा ही रखा जायेगा| आपको बस अपना और मेहमानों का मनोरंजन करना होगा|

iii. पार्क या गार्डन

गर्मी के मौसम में पार्टी आयोजित करने के लिए पार्क या बागीचा एक अच्छा विकल्प है. वह का खुला-खुला और प्राकृतिक माहौल बहुत प्यारा लगेगा| आप चाहे तो अपनी कॉलोनी का पार्क या अपना गार्डन भी इस इवेंट के लिए चुन सकते हैं और वेन्यु पर होने वाले व्यय को बचा सकते है|

मेहमानों को आमंत्रण भेजें

एक बार तिथि, समय और स्थान निश्चित हो जाने पर आप आमंत्रण तैयार कर लें| आमंत्रण ऑनलाइन भेजें या मेहमानों को फोन कॉल करें| आप चाहे तो आमंत्रण पत्र भेजने का पारंपरिक तरीका भी अपना सकते हैं| मेहमानों को भी इस आयोजन की तैयारी का समय दें और उन्हें लगभग एक महीना पहले आमंत्रण भेजें|

थीम का चुनाव

यह जरुरी नही है कि आप किसी थीम का चुनाव करें, पर आप चाहें तो एक थीम का चुनाव कर सकते हैं| आजकल थीम के हिसाब से पार्टी का आयोजन बहुत प्रचालन में है| आप थीम चुनते समय अपनी व् होने वाली माँ की पसंद और अपने बजट का ध्यन अवश्य रखें|

यदि आप थीम का चुनाव करते है तो अपने निमंत्रण के साथ ही मेहमानों को इसके बारे में पहले से ही अवगत करा दें ताकि वे थीम पार्टी के अनुसार अपनी तैयारी कर सकें|

सजावट

यदि आप ने किसी थीम का चुनाव किया है तो उसी का अनुसार सजावट करवाएं| यदि आपको सजावट का आईडिया है तो आप खुद भी सजावट कर सकते हैं| यदि आप किसी रेस्टोरेंट या गार्डन में पार्टी का आयोजन कर रहे हैं तो आप वह के प्रबंधकों से एक या दो दिन पहले ही अपने विचार और थीम आदि साझा कर लें|

मेन्यू प्लान

आप स्नैक्स, लंच या डिनर जो भी अरेंज करना चाहते हैं, उसका मैन्यू पहले से डिसाइड कर लें| भोजन में माँ की पसंद को वरीयता दें और इस बात को भी सुनिश्चित करें कि आपके मेहमान भोजन से निराश न हों| आप ड्रिंक्स, जूस, चाय आदि का भी इंतजाम कर सकते हैं|

सुव्यवस्थित आयोजन का उद्देश्य निश्चित करें

उद्देश्य तय करने से आपको बिना किसी परेशानी और भ्रम के पार्टी को भली प्रकार प्रबंधित करने में मदद मिलती है| बेबी शावर के लिए आपके पास गेम्स, भोजन और ड्रिंक्स का पूरा प्रबंधन होना चाहिए जिससे आपके मेहमान पूरा एन्जॉय कर सकें|

i. भोजन

मेहमानों के आने के बाद आप उनका स्वागत ड्रिंक्स से कर सकते हैं और जब आपके अधिकतर मेहमान आ जाये तब आप अपना मनोरंजन का सिलसिला शुरू कर सकते हैं और इस दौरान आप स्टार्टर्स और हल्के स्नैक्स सर्व कर सकते है और बाद में खाना सर्व कर सकते हैं. मेन्यू में मीठे का प्रबंधन भी जरुरी है|

ii. मनोरंजन

याद रखें मेहमान किसी पार्टी में सिर्फ खाने नहीं आते| उनका मनोरंजन होना भी उतना ही जरुरी है| आप पार्टी में म्यूजिक और डांस का अच्छा इंतजाम करें| आप बेबी शावर गेम्स भी अरेंज कर सकते हैं| “नैपी चैलेन्ज” और “ड्रिंक अप गाइस” जैसे खेल आपकी पार्टी को और भी रोचक और जीवंत बना देंगे| और भी  बेबी शावर गेम्स के लिए यहाँ पढ़ें|

उपहार खरीदें

आप अपने मेहमानों को आपकी पार्टी की यादगार के तौर पर कुछ रिटर्न गिफ्ट भी दे सकते हैं| उपहार का चुनाव करते समय उनके उपयोगी होने का और अपने बजट का ध्यान रखें. आप चाहे तो किसी एक वस्तु को चुनने के स्थान पर कई तरह के उपहार चुन सकते हैं| उपहारों को एक दिन पहले ही पैक करके और उन पर मेहमानों का नाम लिख कर रख दें ताकि समारोह के दौरान आपको किसी प्रकार की दिक्कत न हो|

ये आर्टिकल पढने के बाद अब जानते हैं कि बेबी शावर का आयोजन करते समय आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना है| आपका अगला कदम होगा कि सम्पूर्ण कार्यक्रम की एक सुनियोजित रूप रेखा तैयार करना जिससे आपका का बहुत आसान हो जायेगा|

Related Posts