Loading..
बेबी शावर

गोद भराई की रस्म होने वाली माँ को और उसके बच्चे को मंगलकामनाएं देने के लिए आयोजित की जाती है| आजकल गोद भराई में रीति-रिवाजों और हवन-पूजा के साथ-साथ समारोह को अधिक रुचिकर बनाने के लिए तरह-तरह के गेम्स भी आयोजित किये जाते हैं| इन गेम्स के साथ सभी मेहमानों का खूब मनोरंजन होता है और वे पार्टी को बहुत एन्जॉय करते हैं|

यहाँ कुछ ऐसे ही बेबी शावर गेम्स बताये गए हैं जिनसे आप अपनी बेबी शावर पार्टी को इन्टरेस्टिंग और हैपनिंग बना सकते हैं:

 

माँ के पेट की परिधि का अनुमान लगाना:

अपने मेहमानों में रिबन स्ट्रिप्स बाटे और माँ के पेट की परिधि का अनुमान लगा कर रिबन को उसके अनुसार काटने को कहें| जिसका रिबन सही साइज़ का होगा वही इस गेम का विनर होगा.

 

गर्भवती माँ की इच्छा का अनुमान लगाना

इस गेम में आपके मेहमानों को उन पांच चीजों का अनुमान लगाना होगा जिनके लिए आप गर्भावस्था में बहुत तरसी हैं या जिनकी आपको सबसे ज्यादा इच्छा हुयी है| जो सबसे ज्यादा सही जवाब देगा वही ये गेम जीतेगा|

 

बेबी फ़ूड को पहचानें

हम जब भी शिशुओं को फल, सब्जी या और कुछ भी खिलाते है तो इसे अच्छे से मैश कर देते हैं ताकि बच्चा खाना आराम से निगल सके| हमारी इस गेम की ट्रिक भी यही है| आठ से दस प्रकार के बेबी फ़ूड अरेंज करें और अपने मेहमानों से चखने को कहे| जो भी व्यक्ति जितने ज्यादा फ्लेवर्स पहचानेगा वही इस गेम को जीतेगा|

 

ड्रिंक अप गाइस!

बेबी फीडिंग बोटल्स में अलग-अलग स्वाद के जूस या अपनी पसंद के ड्रिंक्स भरे| इस गेम में आप बच्चो को भी शामिल कर सकते हैं| सभी मेहमानों को एक-एक बोतल बाँट दें और तीन की गिनती पर एक साथ सबको पीने को कहें. अपनी बोतल को सबसे पहले खत्म करने वाला व्यक्ति जीत जायेगा| ये गेम आप जरुर अरेंज करें| ये गेम बहुत ही मजेदार होता है|

 

नैपी चैलेंज

अपने मेहमानों की आँखों पर पट्टी बांध दें और उन्हें गुडिया को नैपी पहनाने को कहें| जिसने भी सबसे अच्छे तरीके से नैपी बाँधी होगी व्हिये गेम जीतेगा| इस गेम का मजा दोगुना हो जाता है जब इसमें पुरुष भी भाग लेते हैं|

 

बेबी आइटम्स इन द बैग!

एक बेबी डायपर बैग तैयार करें और इसमें दस से बारह बेबी आइटम्स दाल दें, जैसे – फीडिंग बोतल, बिब, डायपर आदि| हर मेहमान को कागज़ और पेन दें| तैयार किये गए बैग को हर व्यक्ति के पास ले जाएँ. मेहमानों को करना ये है कि बैग में हाथ डालना है और बिना देखे सामान पहचान कर कागज पर लिखना है| जब सभी लोग बैग चेक कर लें तो अप ये देखें कि किसने सबसे ज्यादा सही सामानों के नाम लिखे हैं| जिसके उत्तर सबसे ज्यादा सही हों उसे विनर घोषित करें|

 

गेम्स में जीतने वाले मेहमानों को कुछ गिफ्ट भी जरुर दें ताकि वे इस गिफ्ट के साथ इन प्यारी यादों को भी संजो सकें|

Related Posts