Loading..
बच्चो का नाम मम्मी होना

हमारे जीवन में हमारा नाम एक बहुत महत्व का विषय है| यह जीवन भर हमसे जुड़ा रहता है क्योंकि हमारे नाम से ही लोग हमें जानते हैं और इसी से हमारे व्यक्तित्व की पहचान होती है| बच्चों का नामकरण करना आसान काम नहीं है क्योंकि नाम रखने के बाद इसे बार-बार बदलना आसान नहीं होता और आपके दिए हुए नाम से ही आपका बच्चा समाज में जाना जायेगा| इसलिए जब भी आप अपने बच्चे का नामकरण करें, इन बातों का ख्याल अवश्य रखें:

  1. आप अपने बच्चे को एक ऐसा नाम दें जिससे वह किसी के बीच हंसी का पात्र न बने या लोग उसके नाम का मजाक न बनाएं|
  2. पहले के जमाने में लोग कुछ भी नाम रख दिया करते थे जो बड़े अजीब हुआ करते थे| जैसे हमारे पड़ोस में एक आंटी थी जिनका नाम हीरो देवी था| पर आज के समय में कोई भी नाम बिना सोचे समझे नहीं रखा जा सकता| बदले हुए वक़्त के हिसाब से एक अच्छा और यूनिक नाम का होना बहुत जरुरी है|
  3. एक अच्छा नाम होने से हमारे अन्दर कॉन्फिडेंस डेवेलप होता है और हमारा व्यक्तित्व निखर जाता है|
  4. नाम ऐसा हो जो इम्प्रेस्सिव हो| कई बार लोग हमारा नाम सुनकर हमारी इमेज बना लेते हैं| इसलिए नाम ऐसा हो जिससे समाज में बच्चे की इमेज प्रभावी बने|
  5. बच्चे का नाम ऐसा रखें जो पुकारने में आसान हो और जिसे लोग आसानी से समझ जाएँ|
  6. बच्चों का नाम रखते समय नाम की सार्थकता का ध्यान रखें| नाम का एक सार्थक और सकारात्मक मतलब होना चाहिए| ऐसे नाम न रखें जिनका कोई मतलब न हो या कोई नकारात्मक अर्थ हो|
  7. मेरी क्लास में एक बच्चा था जिसका नाम था हृतिक रोशन गुप्ता| एक का नाम था शिमला, एक का मनाली| ये पढ़कर आपको भी हंसी आ गयी होगी| इसलिए किसी सेलेब्रिटी या किसी जगह आदि का नाम रखने से बचें|
  8. नाम रखते समय राशि का ध्यान रखें| इसके लिए आप अपने बच्चे की जन्म-कुंडली पंडित जी को दिखाएँ और उनकी सहायता से नामकरण करें|
  9. कहा जाता है कि बच्चों का नाम भगवान् के नाम पर नहीं रखा जाना चाहिए क्योंकि बच्चे कभी न कभी गलती करते ही हैं और हम न चाहते हुए भी भगवान् के नाम को कोसते हैं|
  10. यदि आप अपने बच्चे का नाम अपने पूर्वजों के नाम पर रखना चाहते हैं तो यह जरुर सुनिश्चित करें कि नाम आज के समय में भी अच्छा लगता हो|
  11. आजकल माता एवं पिता के नामों को मिला के बच्चो का नाम रखने का चलन है जो काफी प्यारा भी लगता है और इससे बच्चे में आप दोनों के समावेश होने का एहसास भी होता है|

आप इन टिप्स को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चे के लिए एक प्यारा सा यूनिक नाम खोजें और उन्हें एक कॉन्फिडेंट लाइफ प्रेजेंट करें|

Related Posts