Loading..
गर्भावस्था बेबी शावर

किसी भी महिला के जीवन में माँ बनना शायद सबसे सुखद एहसास होता है| हर कपल के साथ उनका परिवार भी उस नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं| होने वाले शिशु और माँ की सलामती के लिए गोद भराई या बेबी शावर का फंक्शन अरेंज किया जाता है| शिशु के जन्म से कुछ हफ्ते पहले यह रस्म लोग बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं|

पहले के ज़माने में गोद भराई बस पूजा तक सीमित थी| परन्तु आज के समय में लोग यह फंक्शन बड़ी ही रौनक और तैयारियों के साथ सेलिब्रेट करते हैं और कई प्रकार की थीम यूज़ करके पार्टी भी करते हैं|

इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि आप अपने बेबी शावर के फंक्शन में किस प्रकार की डेकोरेशन करें जिससे आपकी पार्टी में चार चाँद लग जाएँ और आप और आपके मेहमान पार्टी का पूरा लुत्फ़ उठ सकें|

बलून्स

आजकल बलून्स यानी गुब्बारों की सजावट काफी ज्यादा ट्रेंडिंग है| रंग-बिरंगे गुब्बारों से की गयी सजावट बहुत प्यारी लगती है|  मार्किट में बेबी शावर थीम के बहुत से गुब्ब्बारे मिलते हैं जिनसे आप उन्हें अपनी पार्टी में लगा कर थीम पार्टी कर सकते हैं|

ब्लू और पिंक गुब्बारों का कॉम्बिनेशन बेबी शावर में बहुत अच्छा और क्यूट लगता है क्योंकि ये आपके होने वाले मेल या फीमेल बेबी को दर्शाता है| बलून्स की डेकोरेशन से आप पार्टी की एंट्री और लिविंग एरिया डेकोरेट कर सकते हैं|

बलून्स की मदद से आप बेबी शावर गेम्स भी खेल सकते हैं और अपनी पार्टी को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं|

लाइट्स

कोई भी फंक्शन बिना प्रॉपर लाइटिंग के अधूरा होता है| आजकल मार्किट में रंग बिलंगी और बहुत से डिजाइंस की झालरें मिलती हैं जिनका इस्तेमाल करके आप डेकोरेशन को ख़ूबसूरत बना सकते हैं| डेकोरेशन की सुन्दरता बढाने के लये प्लांट्स में कुछ झालरें लगा दें| फिर इन लाइट्स की खूबसूरती देखते ही बनेगी|

टी लाइट्स और कैंडल्स

पार्टी के बीच जगमगाती हुई मोमबत्तियां और कांच के जार में रखी हुई टिया लाइट्स गजब का आकर्षण पैदा करती हैं |  बस कुछ कैंडल्स का यूज़ करके आप अपने बेबी शावर पार्टी की डेकोरेशन को बहुत ही शानदार बना सकते हैं| बस आपको कुछ कैंडल्स को जला कर ऐसी जगह रखना होगा जहाँ से उसकी रौशनी सभी को नजर आये और सेफ भी हो|

फ्लावर डेकोरेशन

यदि आप अपनी बेबी शावर पार्टी में एलिगेंट लुक चाहते हैं तो आपको फूलों की सजावट का सहारा लेना चाहिए| फूलों की सजावट न सिर्फ सुन्दर लगती है बल्कि एक सुकून और फ्रेशनेस का एहसास भी देती है| यदि फ्लावर डेकोरेशन को कलात्मकता के साथ किया जाये तो यह मन मोह लेती है| आप अपने पसंदीदा फूलों की सजावट करवा सकते हैं|

आप कांच की बड़ी बाउल्स में पानी भरें और उसमे गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डाल दें और साथ में कुछ फ्लोटिंग कैंडल्स भी डालें| यह डेकोरेशन बरबस ही सबका ध्यान आकर्षित कर लेती है|

सॉफ्ट टॉयज

चूंकि बेबी शावर पार्टी होने वाले शिशु के रखी जाती है इसलिए आप अपनी पार्टी में सॉफ्ट टॉयज को शामिल करके एक प्यारा और क्यूट लुक दे सकते हैं| मार्किट में और ऑनलाइन भी  आपको एक से एक क्यूट असोफ्त टॉयज बहुत आसानी से मिल जायेंगे जिनका इस्तेमाल करके आप अपने बेबी शावर को प्यारा सा डेकोरेट कर सकेंगे|

कलरफुल डेकोर

अपने बेबी शावर पार्टी को और भी प्यारा बनाने के लिए आप विभिन्न रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं| आप पार्टी में रेनबो थीम रख सकते हैं और कलरफुल पेपर्स की सजावट से पार्टी की ख़ूबसूरती बढा सकते हैं|

थीम्स

आजकल हर फंक्शन के लिए बहुत सी थीम्स प्रचलन में हैं और बेबी शावर के लिए भी लोग अलग-अलग  थीम्स को चुनते हैं और उसी के अकोर्डिंग डेकोरेशन करवाते हैं|

बेबी शावर पार्टी के लिए फेरी टेल थीम, एनिमल पार्टी थीम, यूनिकॉर्न थीम, कार्टून थीम डेकोरेशन बहुत लोकप्रिय हैं|

हर होने वाली माँ चाहती है कि उसका बेबी शावर फंक्शन बहुत ही अच्छे से सेलिब्रेट किया जाये क्योंकि यह उसके जीवन का बहुत एक यादगार इवेंट होता है| ऊपर दिए गए सुझावों की मदद से आप अपनी गोद भराई में चार चाँद लगा सकते हैं और इस फंक्शन को अपने जीवन का एक मेमोरेबल मोमेंट बना सकते हैं| आशा करती हूँ की आपको इन सुझावों से कुछ मदद जरुर मिली होगी|

Related Posts