Loading..
गर्भावस्था मम्मी होना

ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है जो हम अक्सर ही सुनते है कि आज सूर्य ग्रहण है, आज चन्द्र ग्रहण है| ग्रहण के दौरान हानिकारण किरणे निकलती हैं जिनके संपर्क में आने पर हमें गंभीर रोग हो सकते हैं| सूर्य ग्रहण हो या चन्द्र ग्रहण हमारे भारत में ग्रहण जुड़ी कुछ धर्मिक मान्यताएं भी हैं और इस दौरान हमें कुछ काम करने वर्जित होते हैं क्योंकि इनका बुरा असर हमारे जीवन में हो सकता है| हालांकि देखा जाये तो इन मान्यताओं का साइंटिफिक रीज़न भी होता है और हमें कोशिश करनी चाहिए कि इन वर्जित कार्यों को न किया जाये| बात जब प्रेग्नेंट लेडीज की होती है तो हमें और भी सावधानियां बरतनी चाहिए क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही से होने वाले बच्चे को जीवन भर के लिए पेशानी हो सकती है| और एक माँ कभी नहीं चाहेगी कि उसकी संतान को किसी भी परेशानी का सामना करना पड़े|

इस आर्टिकल में हम यह डिस्कस करेंगे की प्रेगनेंसी में महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं| यहाँ आपको इस विषय की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के कुछ घरेलू टोटकों के विषय में भी आपको अवगत कराया जायेगा| विस्तार से जानने के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें|

प्रेग्नेंट महिलाएं करे ये काम

  1. ग्रहण के दौरान प्रेगनेंसी में घर के अन्दर ही रहने की सलाह दी जाती है ग्रहण में हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से ह शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है|
  2. इन हानिकारक किरणों से बचने के लिए घर के खिड़की-दरवाजों पर परदे डाल देने चाहिए|
  3. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान सोने के बजे पूजा-पाह, कीर्तन आदि की सलाह दी जाती है ताकि होने वाले शिशु को ग्रहण के दुष्प्रभावो से बचाया जा सके|
  4. ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए ग्रहण की समाप्ति पर गर्भवती महिलाओं को स्नान कर लेना चाहिए|

ग्रहण के दौरान न करें ये काम

ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को सूर्य या चाँद के प्रकाश में बिलकुल भी नहीं आना चाहिए क्योंकि इसके संपर्क में आने से बच्चो में शारीरिक विकार उत्पन्न हो सकते हैं| माना जाता है कि ग्रहण के विकिरण से गर्भस्थ शिशु को त्वचा रोग हो सम्बन्धी सकते हैं और शिशु में विकलांगता भी हो सकती है|

  1. हमारी दादी-नानी बताती हैं कि ग्रहण के दौरान लेटते-बैठते समय सावधानी रखनी चाहिए और गलत तरीके से या पैर मोड़ कर नही बैठना चाहिए और लेटना भी नहीं चाहिए| इससे शिशु का शरीर विकलांग या उसके कुछ अंग मुड़े हुए हो सकते हैं|
  2. ग्रहण के दौरान अनाज का सेवन न करें न ही भोजन बनायें| यदि ग्रहण लम्बे समय का हो तो आपको भूख लग सकती है| चूंकि आप प्रेग्नेंट है तो आप फल खा सकती हैं| ग्रहण की समाप्ति के बाद पहले का रखा हुआ भोजन भी नही खाना चाहिए|
  3. ज्योतिष शाश्त्र के अनुसार ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट लेडीज को किसी भी नुकीली और धारदार वस्तु का उपयोग बिलकुल भी नहीं करना चाहिए| कैंची, चाकू, छुरी. सुई, पिन आदि का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है| कहा जाता है कि ग्रहण में नुकीली और धारदार वस्तु के प्रयोग से शिशु के स्किन में छेद या स्किन कटी -फटी भी हो सकती है|

ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए गर्भवती स्त्रियाँ अपनाएं ये तरीके

ग्रहण के दौरान गर्भवती को क्या करना चाहिए और क्या नहीं यह तो हमने डिस्कस कर लिया पर हर गर्भवती की कंडीशन अलग होती है| कभी-कभी कुछ लेडीज को बेड रेस्ट पे होना होता है तो कुछ की हालत इतनी खराब होती है कि वे बेड से उठ भी नहीं सकती| बहुत लम्बे समय का ग्रहण हो तो उपर बताये गए नियमों का पालन करना कठिन हो जाता है| इन सभी परिस्थितिओं को ध्यान में रखते हुए कुछ टोटके बताये जा रहे हैं जिनके पालन से अप ग्रहण के कुप्रभाव से अपने शिशु को बचा सकती हैं साथ ही अपना ख्याल भी रख सकती हैं|

  1. ग्रहण के दौरान अपने गर्भ पर गाय के गोबर की एक पतली लाइन बना लें| इससे ग्रहण की हानिकारक किरणे आपके शिशु तक नहीं पहुच पाएंगी और उसे कोई नुकसान नहीं होगा|
  2. ग्रहण के दौरान लेटने की मनाही होती है पर लम्बे समय तक गर्भवती खड़े या बैठे रहना बहुत मुश्किल होता है} इस स्थिति से निपटने के लिए गर्भवती स्त्री अपनी लम्बाई का धागा नापकर कही सीधा टांग दें| इसके बाद वह लेट-बैठ सकती है| इस धागे को गर्भवती स्त्री का प्रतिरूप मन जाता है पर याद रखें धागा नापते समय गर्भवती के शरीर से चिपका कर ही धागा नापें|
  3. थोड़ी देर का ग्रहण हो तो कोशिश करें की कुछ न खाएं पर यदि लम्बे समय का ग्रहण पड़ा हो और आपको भूख बर्दाश्त नहीं हो पा रही हो तो फल का सेवन आप कर सकती हैं| जो भी आप खाएं उस पर गंगाजल का छिडकाव करें और साथ में तुलसी का पत्ता भी खाएं| इससे ग्रहण का दोष नही लगेगा और आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी|

आशा है की आपको ये जानकारी पसंद आई होगी और आपके ज्ञान में भी वृद्धि हुई होगी| आप भी इन नियमों और टोटको को ग्रहण के दौरान फॉलो करके खुद को और अपने शिशु को सेफ रख सकती हैं|

Related Posts